जन्मोत्सव की तैयारी तेज, 4 मई को भव्य कार्यक्रम का ऐलान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि 4 मई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भगवान परशुराम जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में बताया गया कि इस अवसर पर समाज के 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को “ब्राह्मण श्रेष्ठ गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ऐसे युवाओं को भी सम्मान मिलेगा, जो समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। समिति के सदस्यों ने समाज के उत्थान और आर्थिक-सामाजिक मजबूती के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल जन्मोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज की जरूरतों को पूरा करने और एकजुटता बढ़ाने की दिशा में भी काम करेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान कई सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  ग्रेजुएशन नाइट में भावुक विदाई, छात्रों के लिए सजी यादगार शाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed