शिकायत के बाद जागा सिस्टम, खराब सोलर पंप ठीक, एक हफ्ते में जलापूर्ति शुरू, ग्रामीणों को बड़ी राहत

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : जिले के राजनगर प्रखंड के हेंसल क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी जल जीवन मिशन की सोलर आधारित जलापूर्ति योजना अब जल्द शुरू होने वाली है। तकनीकी खराबी के कारण रुकी इस योजना को एक सप्ताह के भीतर चालू करने की तैयारी है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि इस योजना की क्षमता करीब 16 हजार लीटर पानी की है, लेकिन मोटर पंप खराब होने से आपूर्ति बाधित थी। मामले में आरटीआई कार्यकर्ता कीर्तिवास मंडल द्वारा केंद्र सरकार से शिकायत किए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और जांच के बाद खराब मोटर पंप को मरम्मत के लिए भेज दिया गया।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही पंप ठीक होकर वापस आएगा, जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से झेल रही पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed