रांची ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, 3 करोड़ की हेराफेरी—कर्मचारी गिरफ्तार, जांच तेज

0
Advertisements

रांची : झारखंड में बोकारो और हजारीबाग के बाद अब रांची ट्रेजरी से भी करीब 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। यह मामला पशुपालन विभाग से जुड़ा है, जहां कांके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन के दो कर्मचारियों मुनिंद्र कुमार और संजीव कुमार के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों ने वेतन मद में गड़बड़ी कर सरकारी राशि निकाली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जांच में सामने आया कि मुनिंद्र कुमार ने अपने दो बैंक खातों में करीब 1.52 करोड़ रुपये और संजीव कुमार ने लगभग 1.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पुलिस ने मुनिंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई रांची डीसी के निर्देश पर की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसे 13 अप्रैल को सौंपा गया था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच कुबेर पोर्टल पर वेतन बिल में छेड़छाड़ कर राशि निकाली। रिपोर्ट में 67 पेज के साक्ष्य भी शामिल हैं, जिसमें मिलीभगत कर नियमों को दरकिनार करने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे भी कार्रवाई जारी है।

About The Author

See also  छात्र की मौत पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed