नीतीश का इस्तीफा तय, सत्ता में बड़ा बदलाव; कल नए सीएम की शपथ की तैयारी

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आ रहा है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारी पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, वे अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अगले ही दिन नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी है। भाजपा की ओर से नए चेहरे पर फैसला लिया जाना है, जिसमें सम्राट चौधरी का नाम प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एनडीए में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और सत्ता परिवर्तन को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। आने वाले 24 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, जहां नई सरकार के गठन पर सबकी नजरें टिकी हैं।

See also  इंस्टाग्राम पर आग की फर्जी अफवाह फैलाने पर हड़कंप, सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed