कांग्रेस का बड़ा ऐलान: ‘एक परिवार-एक टिकट’ फॉर्मूला लागू, चुनाव से पहले हलचल तेज

0
Advertisements
Advertisements

देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में अब ‘एक परिवार-एक टिकट’ का फॉर्मूला सख्ती से लागू किया जाएगा। इस निर्णय के तहत एक ही परिवार से केवल एक व्यक्ति को ही विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पार्टी नेतृत्व ने नेताओं को संदेश दिया है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के बजाय पार्टी के चुनाव चिन्ह और संगठन को प्राथमिकता दें। बताया गया है कि इस कदम का उद्देश्य टिकट वितरण में पारदर्शिता लाना और संगठन को मजबूत करना है।

प्रदेश प्रभारी के हालिया दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों में यह स्पष्ट किया गया कि आगामी चुनाव में किसी भी तरह की पारिवारिक राजनीति को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने पर फोकस कर रही है।

See also  BPSC परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ का बड़ा खेल, चप्पल में छिपा डिवाइस और ब्लूटूथ से नकल का खुलासा, अफसर हैरान

Thanks for your Feedback!

You may have missed