अंबेडकर जयंती पर BJP का बड़ा मिशन, 403 सीटों पर कार्यक्रम… दलित वोट साधने की तैयारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू किया है। पार्टी पूरे प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कार्यक्रम आयोजित कर “प्रदेश को आंबेडकरमय” बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत संगोष्ठियां, प्रतिमा अनावरण और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राजधानी में आंबेडकर की प्रतिमा पर 11 हजार दीप जलाकर दीपांजलि दी जाएगी, वहीं विभिन्न जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नाट्य मंचन और सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजन होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत जयंती से पहले ही कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा अभियान दलित समाज तक पहुंच बनाने और उन्हें जोड़ने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है, ताकि गांव-गांव तक संदेश पहुंचाया जा सके। इसके जरिए सामाजिक समानता और सरकार की योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।

About The Author

See also  IGNOU ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे जुलाई सत्र में एडमिशन

Thanks for your Feedback!

You may have missed