छऊ महोत्सव के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने दर्शकों को झुमाया, छऊ के साथ कई लोक नृत्य रहे आकर्षण के केंद्र

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : छऊ महोत्सव के दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने सरायकेला के दर्शकों को जमकर झुमाया. इस दौरान छऊ के साथ कई लोक नृत्य आकर्षण के केंद्र बने. बता दें कि सरायकेला में
राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 का आगाज11 अप्रैल को हुआ है जो 13 अप्रैल तक चलेगा. दिनांक 12 अप्रैल को द्वितीय दिवस को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कला दलों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं.
इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा एवं लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया. कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रेरणादायक संदेश प्रसारित हुआ. कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अपर उपायुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी आयोजन समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में आमजन, कलाप्रेमी उपस्थित रहे. बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आज सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका सोना मोहपत्रा द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुति दी गई. उन्होंने दर्शकों के बीच आकर अपने गीत-संगीत के माध्यम से कला प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे माहौल को ऊर्जा एवं उमंग से भर दिया. उनकी सशक्त एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में 'विश्व पृथ्वी दिवस' पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प; भूगोल और विज्ञान विभागों ने मिलकर चलाया जागरूकता अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed