12 लाख युवाओं को पछाड़कर फाइनल में पहुंचा झारखंड का लाल, पीएम से करेगा सीधा संवाद
Advertisements

Advertisements

सरायकेला : जिले के शंभु शंकर बेहरा ने ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ प्रतियोगिता के नेशनल फाइनल में जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें शंभु ने अपनी प्रतिभा के दम पर फाइनल में स्थान हासिल किया।
Advertisements

यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में वे 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगे और अपने विचार साझा करेंगे।
शंभु की इस सफलता पर उनके क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसे युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।


