₹3000 मासिक वादे पर सियासी बवाल… बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ को TMC ने बताया पोंजी स्कीम, ममता की ‘लक्ष्मी भंडार’ पर भी चर्चा तेज


कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने ₹3000 सीधे बैंक खाते में देने का वादा किया है, जिस पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। TMC ने इस घोषणा को “पोंजी स्कीम” करार देते हुए आरोप लगाया कि यह जनता को गुमराह करने वाला चुनावी वादा है।

TMC नेताओं ने कहा कि बीजेपी पहले भी कई राज्यों में ऐसे वादे कर चुकी है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। पार्टी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना पहले से ही महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता दे रही है, जो पारदर्शी और स्थायी व्यवस्था है।
वहीं बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ रोजगार, प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम जैसे कई बड़े वादे शामिल हैं। इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और चुनावी माहौल और गर्माता जा रहा है।


