तेज रफ्तार का कहर: 16 साल के किशोर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

0
Advertisements
Advertisements

गोड्डा : खैराटिकर इलाके में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय मो. फिरदौस आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर और बाद में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले फिरदौस बाइक से जा रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, यहां तक कि न्यूरो सर्जरी भी की गई, लेकिन अंततः उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को रांची से शव लाकर उन्हें सुपुर्द-ए-मिट्टी किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी माहौल बना हुआ है।

See also  लिंक रोड निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने जल्द सड़क सुविधा की उठाई आवाज

Thanks for your Feedback!

You may have missed