टोल बचाने के चक्कर में बेकाबू बस, कर्मचारी को कुचलकर मौत, CCTV से खुली सनसनी


गुरुग्राम : हरियाणा रोडवेज बस चालक की लापरवाही से एक टोल कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बस चालक टोल टैक्स देने से बचने के लिए बिना रुके तेज रफ्तार में टोल प्लाजा पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक वाहन के गुजरने के बाद बस चालक ने अचानक गति बढ़ा दी और टोल बैरियर को नजरअंदाज करते हुए कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


