हमले से ठीक पहले सीजफायर का ऐलान, ट्रंप का बड़ा फैसला… 2 हफ्ते रुकेगा युद्ध

0
Advertisements
Advertisements

वॉशिंगटन/तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले से ठीक पहले 2 हफ्ते के अस्थायी सीजफायर पर सहमति जताई है। यह फैसला उस शर्त पर लिया गया है कि ईरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होरमुज जलडमरूमध्य को तुरंत और सुरक्षित रूप से जहाजों के लिए खोल देगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि यह निर्णय हमले की तय समय सीमा से कुछ ही समय पहले लिया गया। इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान उनकी शर्तें नहीं मानता तो उसके महत्वपूर्ण ढांचों पर हमला किया जा सकता है। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी कि अमेरिका 2 सप्ताह तक सैन्य कार्रवाई रोकेगा और ईरान भी अपनी जवाबी कार्रवाई रोकने पर राजी हुआ।

इस समझौते में यह भी तय हुआ है कि होरमुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होगी, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग है। हालांकि यह सीजफायर अस्थायी है और आगे की बातचीत पर निर्भर करेगा कि इसे बढ़ाया जाए या नहीं। फिलहाल इस कदम को तनाव कम करने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

See also  सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर कड़ा फोकस

Thanks for your Feedback!

You may have missed