एयर इंडिया के सीईओ ने अचानक इस्तीफा दे दिया, कंपनी में संकट के बीच सवाल खड़े


नई दिल्ली : टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 2022 में कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में आए थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। उनके बोर्ड को दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है और वे तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक उनका उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता।

विल्सन के इस्तीफे का यह कदम ऐसे समय में आया है जब एयर इंडिया लगातार वित्तीय घाटे और संचालन सम्बन्धी चुनौतियों का सामना कर रही है। कंपनी पिछले वर्ष अहमदाबाद में हुए विमान हादसे और बढ़ती नियामक जांच के बीच कठिन दौर से गुजर रही है। इससे पहले से बोर्ड नए CEO की तलाश भी कर रहा था।


