मदद के बहाने ले गए साथ… फिर कार-मोबाइल के लिए कर दी हत्या, 3 छात्र गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

नागपुर : वाडी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां इंजीनियरिंग के तीन छात्रों ने 44 वर्षीय व्यापारी सुचित भोजापुरकर की हत्या कर दी। वह स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते थे और घटना के समय नशे की हालत में थे। आरोपियों ने वर्धमान नगर पुल के पास उन्हें देखा और मदद का भरोसा देकर उनकी कार में बैठ गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके बाद आरोपी उन्हें भिवापुर की ओर ले गए और फिर वाडी लौट आए। रास्ते में उन्होंने व्यापारी की पत्नी से संपर्क कर सुरक्षित घर पहुंचाने की बात कही, लेकिन बाद में योजना बदल दी। कार और मोबाइल लूटने के इरादे से वे उन्हें खड़गांव रोड स्थित श्मशान घाट के पास ले गए, जहां पत्थर से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

अगले दिन शव मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महज 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

See also  55 छात्रों को मिला बड़ा मौका, पेड इंटर्नशिप के लिए महाराष्ट्र रवाना

Thanks for your Feedback!

You may have missed