जिले की रजत जयंती पर भव्य समारोह, 25 साल की विकास यात्रा का जश्न

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर टाउन हॉल में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और जिले की विकास यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने 25 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों, समाजसेवियों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि जिले के चौका थाना को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला है, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

See also  लापता युवक मिला पानी टंकी की छत पर, घंटों की तलाश के बाद खुला चौंकाने वाला सच

Thanks for your Feedback!

You may have missed