चापड़बाजी और फायरिंग कांड का खुलासा, भागने से पहले 4 आरोपी गिरफ्तार


जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में 31 मार्च की रात हुए चापड़बाजी और फायरिंग मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस घटना में नंद लोहार उर्फ नंदु कर्मकार पर जानलेवा हमला किया गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—करण वर्मा, निर्भय सिंह (छोटका), संतोष वर्मा (मुन्ना) और कुणाल मुंडा (छिला)—को गिरफ्तार कर लिया।
ये सभी आरोपी बस स्टैंड से पटना भागने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें से एक आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है।


