पेंशन में देरी पर भड़के सेवानिवृत्त शिक्षक, हर महीने पहली तारीख को भुगतान की मांग

0
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने पेंशन भुगतान में हो रही देरी को लेकर गंभीर नाराजगी जताई है। इस संबंध में को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित विवेकानंद कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में शिक्षकों ने कहा कि पेंशन उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है, ऐसे में भुगतान में देरी उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि कुलाधिपति के निर्देशानुसार हर महीने की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा देने की भी मांग की गई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान नई समिति का गठन किया गया, जिसमें डॉ. केसी डे को अध्यक्ष बनाया गया।

About The Author

See also  शारदीय नवरात्र पर 25 कलश स्थापित, दुर्गा सप्तशती और अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू

Thanks for your Feedback!

You may have missed