शारदीय नवरात्र पर 25 कलश स्थापित, दुर्गा सप्तशती और अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू

Advertisements

JAMSHEDPUR: आज दिनांक 11.10.2026 तदनुसार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को फूड प्लाजा सिदगोड़ा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी का शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव हेतु कलश की स्थापना महासचिव धर्मेश कुमार झा द्वारा किया गया। मुख्य कलश के साथ साथ मैथिल समाज के लोगों द्वारा 25 कलश की स्थापना की गई है। पुरोहित गण में पंडित गोविंद झा, दामोदर झा,अनिल मिश्र,प्रमोद झा, विपिन झा, रविन्द्र मिश्र एवं श्रेष्ठ नंद झा द्वारा पूजन एवं चारो पहर मां भगवती जगदम्बा का श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। इसके साथ ही अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ प्रारंभ किया गया।जो कल संध्या काल तक होगा। जमशेदपुर के मिथिला समाज का यह शारदीय नवरात्र पुरे विधि विधान के साथ मिथिलांचल परम्परानुसार दसों दिन भक्ति भाव एवं भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है।
आज के कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण, संयोजक राजेश कुमार झा,दिलीप झा,सह कोषाध्यक्ष चंद्रभाल झा,श्यामा कांत ठाकुर ,एवं वरीय कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव झा,प्रमोद मिश्रा,मिथिलेश मिश्र, सहायक महासचिव चंदन मिश्रा, मिथिलेश झा, गोपालजी चौधरी,विलास झा,मनोज दास, हरेराम चौधरी,अरुण कुमार, कौशलेंद्र दास, केडी रंजन, बैजू मिश्रा, हरेराम झा,आनंद मिश्र,पूरन झा,सतनजी मिश्र, विपिन झा,निवास झा,रमणजी झा, गणपति झा, आर्यन कुमार, प्रकाश कुमार, जयप्रकाश,अंकित झा,शिवम् कर्ण सहित सौ से अधिक भक्तजन उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed