आपराधिक योजना बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, 02 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद
Advertisements

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आलोक में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों द्वारा अपराधिक योजना बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विवादित किशोर को निरुद्ध किया। इनके पास से 02 पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस, एवं अन्य सामान बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Advertisements

Advertisements



