सादगी को बढ़ावा, अंतिम अरदास में सादा लंगर परोसने वालों को मिलेगा सम्मान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) ने समाज में सादगी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जो परिवार अपने बुजुर्गों के अंतिम अरदास में सादा लंगर परोसेंगे और संगत को पंगत में बैठाकर भोजन कराएंगे, उन्हें विशेष सम्मान दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने कहा कि यह पहल दिखावे की प्रवृत्ति को कम करने और गुरु परंपरा की सादगी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से की गई है। पहले भी यह नियम लागू था, लेकिन अब इसे प्रभावी बनाने के लिए सम्मान से जोड़ा गया है।

चेयरमैन ने भावुक अपील करते हुए कहा कि जब गुरु पर्व पर सभी लोग जमीन पर बैठकर लंगर ग्रहण करते हैं, तो अंतिम अरदास जैसे अवसर पर भी सादगी अपनानी चाहिए। इस पहल को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See also  27 मई को पहाड़ी माता के दरबार की भव्य सजावट की तैयारी, श्रद्धालुओं में उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed