विकास योजनाओं की बड़ी समीक्षा, अप्रैल तक 100 चापाकल लगाने का लक्ष्य तय

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में MP-MLA फंड, CSR, नीति आयोग और DMFT योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में अधूरे पड़े पुल, सड़क और स्कूल निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही नीति आयोग के तहत बन रहे 200 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने को कहा गया।

गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए CSR फंड से मध्य अप्रैल तक 100 चापाकल लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रशासन ने सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

See also  नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध, डीसी ने किया उद्घाटन, 25 फीसदी छूट पर गरीब मरीजों को मिलेगी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed