तेज रफ्तार कार का कहर, रिटायर्ड जवान की मौके पर मौत


बहरागोड़ा : थाना क्षेत्र के संतोष होटल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान भुगान बास्के (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वे गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बेनागाड़िया गांव के निवासी थे और अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए स्कूटी से बहरागोड़ा जा रहे थे।

सड़क पार करते समय जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार होंडा अमेज कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार कार चालक का पीछा किया और बरसोल क्षेत्र से उसे पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


