टेल्को यूनियन में नई कमेटी, न्यूनतम वेतन को लेकर आंदोलन का ऐलान
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : एटक से संबद्ध टेल्को मजदूर यूनियन के 22वें सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से ओम प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और राम जीवन कामत को महासचिव चुना गया।
Advertisements

सम्मेलन में केंद्र सरकार की नीतियों और नई श्रम संहिताओं की आलोचना की गई। यूनियन ने ठेका मजदूरों के लिए 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग उठाई।
इसके साथ ही कोरोना काल से लागू लंच के समय बाहर जाने पर लगी रोक हटाने की भी मांग की गई। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।


