स्कूल में प्रतिभा का जश्न, मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : जे.एच. तारापोर स्कूल में वार्षिक ‘रिकॉग्निशन डे’ का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर टीना बोधनवाला सूद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Advertisements

इस समारोह में पढ़ाई के साथ-साथ योग, नृत्य और ओलंपियाड जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्राइमरी वर्ग में कक्षा 5 ‘बी’ की छात्रा सानवी स्निग्धा सेठी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।


