SDO का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी, अफसरों में हड़कंप
Advertisements

Advertisements

Advertisements

चाईबासा : प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों और पंजियों की बारीकी से जांच की।
Advertisements

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यों का निपटारा समय पर और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि जनता को त्वरित सेवा देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आएंगे या लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के बाद कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है।


