एलपीजी में बड़ा महंगाई झटका: कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 195 रुपए की भारी बढ़ोतरी

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : तेल बाजार में मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब ₹195.50 की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर ₹2,078.50 तक महंगा मिल रहा है, जबकि कोलकाता, मुंबई और अन्य महानगरों में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह देश में एक महीने के भीतर कमर्शियल गैस की दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक यह बढ़ोतरी वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर के कारण की गई है। घरेलू रसोई गैस (डोमेस्टिक एलपीजी) की कीमतें फिलहाल अपरिवर्तित हैं, लेकिन होटल, रेस्तरां और छोटे व्यापारियों पर इस महंगाई का सीधा असर पड़ेगा।

See also  30 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सांसद रिहा… कोर्ट के फैसले से हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed