एलपीजी संकट पर कांग्रेस का बड़ा हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ सड़क पर विरोध

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार कांग्रेस ने राज्य में एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने मंगलवार को हर जिले में एलपीजी संकट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का निर्णय लिया है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस बाबत पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विरोध के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके अलावा 3 अप्रैल को पटना की सड़कों पर सड़क प्रदर्शन भी किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार देश में गैस की किल्लत के मुद्दे को हल करने में विफल रही है और आम जनता को रोजमर्रा की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पार्टी का दावा है कि जनता को एलपीजी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को दबाव में लाने की ज़रूरत है, इसलिए यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

See also  अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed