चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव आयोग ने 173 थानेदारों का ट्रांसफर किया


कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य भर में 173 पुलिस थाना प्रभारी अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसे प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम बताया जा रहा है। इस फेरबदल में कोलकाता पुलिस के 31 सहित कई जिलों के प्रभारी शामिल हैं और भाबानीपुर व नंदीग्राम जैसे प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों के भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इसका उद्देश्य चुनाव के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

आयोग ने इसी के साथ कुछ ब्लॉक विकास अधिकारियों (BDO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के तबादले के आदेश भी जारी किए हैं। यह बड़े पैमाने पर बदलाव अब तक के सबसे बड़े प्रशासनिक फेरबदल में से एक माना जा रहा है, जिसमें राज्य के कई जिलों और संवेदनशील इलाकों को शामिल किया गया है। चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे और मतगणना 4 मई को तय है।


