तेल निर्यात रोकने से ट्रांसपोर्ट सेक्टर में संकट! महंगाई और लागत में तेज वृद्धि का खतरा


नई दिल्ली : रूस द्वारा तेल निर्यात पर प्रतिबंध के कारण भारत के परिवहन क्षेत्र और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा है कि अगर डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी होती है तो इससे परिवहन कंपनियों की परिचालन लागत में भारी उछाल आ सकता है, जो अंततः माल ढुलाई और यात्रा खर्च को भी महंगा करेगा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, विश्व स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति में अनिश्चितता और निर्यात प्रतिबंध की वजह से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई दर पर भी दबाव बढ़ सकता है। ट्रांसपोर्ट, कृषि और उद्योग जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में उत्पादन लागत और सेवाओं की दरें ऊपर जा सकती हैं। इससे आम लोगों के खर्च पर भी असर पड़ेगा और आर्थिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है।


