ईरान संकट के बीच भारत का बड़ा कदम, 38 हजार टन पेट्रोल-डीजल भेजकर श्रीलंका को दी राहत

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की है। यह खेप शनिवार को श्रीलंका पहुंची, जिसमें 20,000 मीट्रिक टन डीजल और 18,000 मीट्रिक टन पेट्रोल शामिल है। यह आपूर्ति इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की स्थानीय इकाई के जरिए आपात सहायता के रूप में भेजी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि यह फैसला दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया। ईंधन संकट से जूझ रहे श्रीलंका में इस मदद की काफी सराहना हो रही है। वहां के विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा ने भी भारत को धन्यवाद देते हुए कहा कि असली रिश्तों की पहचान संकट के समय होती है।

दरअसल, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित हुआ है और वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति बाधित हुई है। ऐसे हालात में भारत न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि पड़ोसी देशों की भी मदद कर रहा है।

See also  धर्म परिवर्तन के शक में पंचायत में बवाल, बेटे-बहू को जूतों की माला पहनाकर की पिटाई, वीडियो वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed