एनकाउंटर का डर बता BJP MLC ने लिखा पत्र, पुलिस पर गंभीर आरोप… मचा सियासी हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश में बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में एक प्रतिष्ठित परिवार को साजिश के तहत फंसाया गया है और जिन 12 लोगों पर इनाम घोषित किया गया है, उनकी पुलिस एनकाउंटर में हत्या कर सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह पूरा मामला 15 मार्च को हुए एक संपत्ति विवाद से जुड़ा है, जिसके बाद पुलिस ने राणा अजीत प्रताप सिंह और उनके परिवार के कई सदस्यों को जेल भेज दिया। एमएलसी का आरोप है कि एक विधायक की योजना के तहत महज कुछ दिनों में 12 लोगों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया और प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा।

देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पत्र में गृह विभाग के अधिकारियों और एसपी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कोर्ट से इन लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब सिस्टम से न्याय नहीं मिलता, तब लोगों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।

See also  इंस्टाग्राम पर आग की फर्जी अफवाह फैलाने पर हड़कंप, सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed