‘शुद्धिकरण’ के नाम पर बवाल, बाबा पर रेप के आरोप… 58 वीडियो मिले तो मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और बाबा बताने वाले अशोक खरात मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एक महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसमें आरोप है कि उसने ‘शुद्धिकरण’ और धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया। जांच के दौरान उसके ऑफिस से कई संदिग्ध सबूत मिले हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं को डर और अंधविश्वास के जरिए अपने जाल में फंसाता था और फिर उनके साथ गलत हरकतें करता था। छुपे कैमरों से रिकॉर्डिंग करने के आरोप भी लगे हैं। अधिकारियों को एक पेनड्राइव से 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिससे पूरे मामले में हड़कंप मच गया है और कई और पीड़ित सामने आने की आशंका है।

इस मामले में अब तक कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और विशेष जांच टीम पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। लगातार सामने आ रहे खुलासों के कारण यह केस राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

See also  एक ही दिन में 3 लड़कियां लापता, एक मिली… बाकी दो का सुराग नहीं, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed