5 साल की बच्ची का प्यारा तोहफा, सीएम योगी ने खिलौना बुलडोजर पाकर मुस्कुराए
Advertisements

Advertisements

गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह एक दिल छू लेने वाला नज़ारा देखने को मिला जब कानपुर की पांच साल की यशस्विनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। यह अनोखा पल वहां मौजूद लोगों के लिए ख़ुशी का कारण बन गया और मुख्यमंत्री अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
Advertisements

मुख्यमंत्री ने बच्ची को पास बुलाकर फोटो भी खिंचवाई और उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने बच्ची को उसका खिलौना वापस किया और वह हंसते‑खेलते वहां से चली गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मुख्यमंत्री और बच्ची के बीच का यह खास पल दिख रहा है।


