सरकारी कैलेंडर में परिवार के साथ फोटो पर भड़का RJD, PHED मंत्री संजय सिंह पर आरोपों की झड़ी


पटना: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) मंत्री संजय सिंह अपने विभाग द्वारा जारी सरकारी कैलेंडर में खुद और अपने परिवार की तस्वीर छपवाने को लेकर विवाद में घिर गए हैं। इस कैलेंडर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें मंत्री अपने परिवार और बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन पर तीखे आरोप लगाए हैं।

RJD ने X (पूर्व ट्विटर) पर फोटो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि क्या यह बिहार सरकार का कैलेंडर है या मंत्री की निजी फैक्टरी का। पार्टी ने लिखा कि “सरकारी पैसे का दुरुपयोग” हो रहा है और इसे स्व‑महिमामंडन बताया है। RJD ने यह भी कहा कि इस तरह के कदमों से सरकार की प्राथमिकताएं जनता से दूर दिखाई देती हैं। संजय सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता हैं और वर्तमान में नीतीश सरकार में मंत्री के तौर पर तैनात हैं।


