बंद घर में बड़ी चोरी, पीएनबी मैनेजर का मकान बना निशाना, पुलिस जांच में जुटी
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोदनगर (जूही रोड) में बीती रात चोरों ने पीएनबी मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा के बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह नौकरानी बसंती पात्रो घर पहुंची और दरवाजा खोलते ही अंदर का सामान बिखरा हुआ देखा।
Advertisements

नौकरानी ने तुरंत पड़ोसियों को जानकारी दी, जिसके बाद घर के मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी गई। चूंकि गोविंद चंद्र हांसदा फिलहाल बाहर हैं, इसलिए चोरी गए सामान और कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


