सिर्फ 15 नक्सली बचे, CM का बड़ा दावा—31 मार्च तक खत्म होगा आतंक


भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अब केवल 15 नक्सली ही सक्रिय बचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 31 मार्च तक राज्य को पूरी तरह नक्सलमुक्त बना लिया जाएगा। सरकार के अनुसार, लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों और आत्मसमर्पण की बढ़ती घटनाओं से नक्सल गतिविधियों में तेजी से गिरावट आई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बचे हुए नक्सली अब केवल कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ा जिलों के सीमावर्ती जंगलों तक सीमित हैं और राज्य के अन्य हिस्सों में उनकी मौजूदगी नहीं है। पिछले कुछ समय में 96 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिससे सुरक्षा स्थिति में बड़ा सुधार आया है। सरकार पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं भी दे रही है।


