नदी किनारे मिला दूसरा वर्ल्ड वॉर बम, 8 और होने की आशंका, सेना ने घेरा इलाका

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के सुवर्णरेखा नदी तट (पनिपाड़ा-नागुडसाई मार्ग) पर 17 मार्च को 500 पाउंड का अमेरिकी बम मिलने के बाद अब एक और बम के संकेत मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सोमवार को भारतीय सेना द्वारा किए गए ड्रोन सर्वे में दूसरे बम की पुष्टि जैसे संकेत मिले हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि इस रेतीले इलाके में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के कम से कम 8 और बम दबे हो सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए सेना की बम निरोधक दस्ता टीम (BDS) ने पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है और मेटल डिटेक्टर के जरिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है।

सुरक्षा के तहत घटनास्थल के चारों ओर करीब 2 किलोमीटर का क्षेत्र ‘नो-गो जोन’ घोषित कर दिया गया है और आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बरामद बम ‘AN-M64 500 lb’ अमेरिकी हवाई बम है, जिसका विस्फोटक दशकों बाद भी बेहद खतरनाक माना जा रहा है। सेना अब इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने या नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed