7 दिन का राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स खत्म, 5 राज्यों के कोचों को मिला बड़ा ट्रेनिंग मौका

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) द्वारा झारखंड राज्य राइफल संघ (JSRA) के सहयोग से आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में 5 राज्यों के कुल 33 कोचों ने हिस्सा लिया, जिनमें सबसे अधिक 19 कोच झारखंड से शामिल रहे, जो राज्य में शूटिंग खेलों के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रशिक्षण के दौरान खेल विज्ञान, कोचिंग पद्धति और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया। ओलंपियन एवं भारतीय टीम के कोच संजीव राजपूत और विद्या जाधव ने शूटिंग तकनीक, हथियार संचालन, त्रुटि सुधार और प्रतियोगिता की तैयारी से जुड़े सत्र लिए। वहीं, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी पर ननकी चड्ढा, पोषण पर चार्वी बजाज, मानव शरीर रचना पर पीएन विनील और संचार कौशल पर सलिल श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी दी।

कोर्स का समापन औपचारिक परीक्षा के साथ हुआ और अब प्रतिभागियों को फील्ड प्रोजेक्ट दिया गया है, जिसे पूरा कर उन्हें दो महीने में रिपोर्ट जमा करनी होगी। कोर्स का दूसरा चरण भी जमशेदपुर में आयोजित होगा और दोनों चरण पूरे करने वाले कोचों को एनआरएआई का प्रमाणपत्र मिलेगा। JSRA के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि कोचों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

See also  एनएच-33 पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर-बाइक भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed