पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सोते पति की बेरहमी से हत्या—दोनों गिरफ्तार


हापुड़ : उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजपाल के रूप में हुई है, जिसका शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामले का खुलासा हुआ।

जांच में पता चला कि पत्नी रजनी का अपने ही मोहल्ले के रहने वाले बंटी के साथ करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। जब पति को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 17-18 मार्च की रात, जब राजपाल घर में सो रहा था, तब दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


