चैती छठ महापर्व की शुरुआत, 4 दिन चलेगा कठिन व्रत, पहला अर्घ्य मंगलवार को

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : चैत्र शुक्ल पक्ष में मनाया जाने वाला चैती छठ महापर्व रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह व्रत लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का प्रमुख पर्व माना जाता है। इस दिन व्रती नदी या तालाब में स्नान कर पूरी शुद्धता के साथ सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं, जिसमें कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल शामिल होता है, जिसे सेंधा नमक में पकाया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना का अनुष्ठान किया जाएगा, जिसमें व्रती गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि चौथे और अंतिम दिन बुधवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन होगा।

इस वर्ष व्रत की तिथियां इस प्रकार हैं—22 मार्च (रविवार) को नहाय-खाय, 23 मार्च (सोमवार) को खरना, 24 मार्च (मंगलवार) को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च (बुधवार) को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। यह पर्व श्रद्धालुओं के लिए आस्था, संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है।

See also  12 घंटे पानी बंद रहने का अलर्ट, पाइपलाइन मरम्मत को लेकर प्रशासन की चेतावनी, लोगों में बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed