लिफ्ट के बहाने नाबालिग से दरिंदगी, सिंदूर भर रचाया झांसा, आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी एलेक्स गुप्ता उर्फ रूपेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के अनुसार 15 मार्च को जुबली पार्क के साकची गेट नंबर-1 के पास आरोपी ने नाबालिग को घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी कार में बैठाया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अगले दिन 16 मार्च को आरोपी ने उसे पैसे और घूमने का लालच देकर टाटानगर स्टेशन बुलाया। वहां से वह उसे स्कूटी पर साकची ले गया, जहां शादी का झांसा देते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद आरोपी उसे डिमना लेक घुमाने ले गया और लौटते समय डिमना रोड स्थित साई कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे स्टेशन छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद 20 मार्च को बागबेड़ा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई और उसी शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

About The Author

See also  जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल निरीक्षण कराएं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed