रिश्वतखोरी के आरोप में थाना प्रभारी-एएसआई पर एक्शन, जांच के आदेश

0

Crime hand offer giving dirty illegal money. Stop corruption concept. Vector flat cartoon graphic design isolated

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : जसीडीह थाना के प्रभारी दीपक कुमार और एएसआई कौशलेन्द्र कुमार पर रिश्वत लेने और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है। जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव निवासी अक्षय कुमार पांडेय ने व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दोनों अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

शिकायत में कहा गया है कि आरोपित अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की, शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान किया और मामले से जुड़े अहम सबूतों के साथ छेड़छाड़ की। इसके साथ ही पुलिस कार्रवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय, यानी डीजीपी कार्यालय ने देवघर के एसपी को निष्पक्ष विभागीय जांच कराने और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author

See also  बतख पालन से किसान की बदली किस्मत, एक महीने में 50 हजार से ज्यादा मुनाफा

Thanks for your Feedback!

You may have missed