सरायकेला में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस हवलदार अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, इलाज के बाद स्वस्थ

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सरायकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस हवलदार अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े. मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर ट्रैफिक थाना में पदस्थापित हवलदार रविंद्र यादव (56) की ड्यूटी स्टेडियम के गेट पर लगाई गई थी. सुबह करीब 9:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अभ्यर्थियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा गर्मी और थकान की वजह से उन्हें चक्कर आया था. इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं. घटना के बावजूद स्टेडियम में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया जारी रही, जबकि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए रखी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
Advertisements
See also  आदित्यपुर के वार्ड 31 की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर, पार्षद रिंकू राय ‘रिसोर्ट पॉलिटिक्स’ में व्यस्त...

Thanks for your Feedback!

You may have missed