टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 3% कमीशन का खेल, ED की चार्जशीट में 14 इंजीनियर आरोपी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के बहुचर्चित टेंडर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 14 इंजीनियरों और अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। यह चार्जशीट PMLA कोर्ट में दायर की गई है, जिसके बाद इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच एजेंसी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग, RWD, RDSZ और JSRRDA में एक संगठित भ्रष्टाचार तंत्र काम कर रहा था, जहां ठेके देने के बदले ठेकेदारों से कुल टेंडर राशि का लगभग 3 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था। यह रकम एक तय सिस्टम के तहत ऊपर से नीचे तक बांटी जाती थी, जिसमें पूर्व मंत्री आलमगीर आलम तक हिस्सा पहुंचने का आरोप है।

ED के मुताबिक करीब 3,048 करोड़ रुपये के टेंडर आवंटन में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई का अनुमान है। जांच के दौरान एजेंसी ने कई जगह छापेमारी कर नकदी और संपत्तियां भी जब्त की हैं। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच लगातार जारी है।

About The Author

See also  आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख रुपये नकद और 20 पुड़िया बरामद, एक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed