AI के साए में 20,000 नौकरियां खतरे में, HSBC में बड़े बदलाव का पूर्वाभास

0
Advertisements
Advertisements

लंदन : वैश्विक बैंक HSBC Holdings Plc में तकनीक आधारित बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे करीब 20,000 कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। बैंक अपनी कार्यप्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने की रणनीति पर विचार कर रहा है, जिसके तहत मिडिल और बैक‑ऑफिस जैसे गैर‑ग्राहक‑संपर्क भूमिकाओं को ऑटोमेशन से बदला जा सकता है। अगर योजना लागू होती है तो यह HSBC के कुल स्टाफ़ का लगभग 10% हिस्सा प्रभावित हो सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

HSBC के CEO जॉर्जेस एलहेडेरी ने संगठन में व्यापक AI‑आधारित बदलावों और लागत कम करने की पहल के हिस्से के तौर पर यह विचार रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बदलाव अगले तीन से पांच सालों में लागू होने की संभावना है, लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बैंक में दिसंबर 2025 तक लगभग 2.09 लाख कर्मचारी थे, इस वजह से संभावित छंटनी को बड़ा कदम माना जा रहा है.

Advertisements
See also  ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को झटका, इस देश ने सैन्य विमानों के लिए एयरस्पेस किया बंद

Thanks for your Feedback!

You may have missed