ईरान पर हमले के बाद बवाल, मिसाइल-ड्रोन से जवाबी कार्रवाई, 2 की मौत

0
Advertisements
Advertisements

Israel : अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान ने जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल और खाड़ी देशों की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे। इस हमले में इज़राइल के पास कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में धमाकों और सायरन से दहशत फैल गई।रिपोर्ट के मुताबिक, यह तनाव तब और बढ़ गया जब इज़राइल ने ईरान के दो शीर्ष अधिकारियों—अली लारिजानी और जनरल गोलाम रज़ा सुलेमानी—को हमले में मार गिराया। इसके जवाब में ईरान ने कई दिशाओं में मिसाइलें दागीं, जिनमें इज़राइल के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र के देश भी निशाने पर रहे। इधर, अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमला किया है। लगातार बढ़ते हमलों के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है और हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं

Thanks for your Feedback!