भवानीपुर सीट पर महामुकाबला तय, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट पर बड़ा राजनीतिक मुकाबला तय हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका सीधा मुकाबला बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से होगा। यह सीट ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ मानी जाती है, जिससे चुनावी लड़ाई और दिलचस्प हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी को भवानीपुर से मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने भी रणनीतिक तौर पर सुवेंदु अधिकारी को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं के बीच यह मुकाबला राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल टक्कर माना जा रहा है, क्योंकि पहले भी दोनों आमने-सामने आ चुके हैं और इस बार फिर सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस सीट पर मुकाबला सिर्फ एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे राज्य की सियासत की दिशा तय करने वाला अहम चुनाव बन सकता है। ऐसे में सभी की नजरें अब भवानीपुर पर टिकी हुई हैं।

Advertisements
See also  सरके चुनार तेरी सरके’ बॉलीवुड सॉन्ग निर्माता एवं कलाकारों के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज

Thanks for your Feedback!

You may have missed