बार काउंसिल चुनाव का काउंटडाउन, 20 मार्च को 100 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना 20 मार्च को सुबह 11 बजे से रांची स्थित स्टेट बार काउंसिल भवन में शुरू होगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों से बैलेट बॉक्स मंगाकर सुरक्षित रखे गए हैं और अब सभी की नजरें काउंटिंग पर टिकी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गौरतलब है कि इस चुनाव के लिए 12 मार्च 2026 को पूरे राज्य में मतदान कराया गया था। झारखंड के 28 जिलों, 8 तालुका और एक उच्च न्यायालय बार संघ सहित कुल 37 बार संघों में एक साथ मतदान हुआ। इस बार कुल 25 सदस्य पदों में से 23 पदों के लिए चुनाव हो रहा है, जिनमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य प्रत्यक्ष मतदान से चुने जाएंगे, जबकि 2 महिला सदस्यों का चयन बाद में किया जाएगा। चुनाव मैदान में कुल 100 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष और 25 महिला अधिवक्ता शामिल हैं।

जमशेदपुर से अनिल कुमार तिवारी, प्रकाश झा, जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश दास, कुमार राजेश रंजन, राजेश जायसवाल, हमीद राजा, मो. आफताब आलम खान और राजेश कुमार शुक्ला जैसे प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महिला प्रत्याशियों में विनीता सिंह, रंजना कुमारी और शिल्पी प्रसाद शामिल हैं। मतदान प्रतिशत ने भी इस चुनाव को रोचक बना दिया है, जहां जमशेदपुर में 2212 में से 1473 और सरायकेला में करीब 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब 20 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद नए सदस्यों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed