त्योहारों से पहले शांति समिति की बैठक, पानी-बिजली और सड़क समस्याओं पर बना प्लान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आगामी रामनवमी, हिंदू नववर्ष यात्रा, ईद और चैती छठ को लेकर मंगलवार को बर्मामाइंस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, बस्तीवासी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। इसका उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। इनमें पेयजल की कमी, खराब स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कों की स्थिति और नालियों से बहते गंदे पानी जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर समाधान की दिशा में कदम उठाने की बात कही गई।

थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहारों से पहले इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

About The Author

See also  नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारी का वेतन और फुल एंड फाइनल भुगतान रुका, श्रम विभाग में शिकायत

Thanks for your Feedback!

You may have missed