उपमहापौर चुनाव में राहुल सिंह कश्यप की जीत, 19 वोट से दर्ज की एकतरफा बढ़त

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने जीत हासिल की। मंगलवार को डीसी कार्यालय में पूरी प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें राहुल सिंह कश्यप, गुलाम मुस्तफा रजा और मौमिता चटर्जी ने उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कुल 34 वार्ड सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया और उन्हीं के वोट से परिणाम तय हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मतगणना के बाद राहुल सिंह कश्यप को 19 वोट मिले और वे विजेता घोषित किए गए। वहीं गुलाम मुस्तफा रजा को 9 वोट और मौमिता चटर्जी को 6 वोट प्राप्त हुए। इस तरह राहुल सिंह कश्यप ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

राहुल सिंह कश्यप वार्ड नंबर 5 से निर्वाचित सदस्य हैं और मानगो रिपीट कॉलोनी के निवासी हैं। उन्हें इस चुनाव में भाजपा नेताओं का समर्थन मिला, साथ ही मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का भी सहयोग प्राप्त रहा। चुनाव से पहले आयुक्त द्वारा सुधा गुप्ता को मेयर पद की शपथ दिलाई गई थी और सभी 34 वार्ड सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया था।

Advertisements
See also  मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों की हुई जांच, डीटीओ ने 2,37,500 की दण्ड वसूली की

Thanks for your Feedback!

You may have missed